आचार्य पद गुणगान व वेदनीय कर्म पूजन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। क्रिया भवन में आयोजित नव दिवसीय विश्व शांति नवपद शाश्वत ओली आयम्बिल आराधना के तृतीय दिन आचार्य पद महिमा गुणगान व वेदनीय कर्म निवारण पूजन का आयोजन किया गया। संघ सचिव उमेदराज रांका व प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि जैन धर्म के तप जप उपासना का महापर्व विश्व शांति आत्म कल्याणार्थ नौ दिवसीय शाश्वत नवपद आयम्बिल ओली आराधना लाभार्थी श्रावक धनराज कंकुकंवर गोलिया की स्मृति में सज्जनराज, वल्लभकंवर, कनकराज गोलियां परिवार न्यूयार्क द्वारा आयोजित आराधना के तहत वल्लभ महिला मंडल द्वारा वेदनीय कर्म निवारण पूजन तथा सामायिक स्वाध्याय प्रेमी विजूभाई सिंघवी श्रीपाल मैना सुंदरी नवपद महिमा गुणगान के साथ आचार्य पद महिमा गुणगान करते हुए कहा की आचार्यों से आचारों की सुवास सर्वत्र फैलती है सिद्धत्व प्रदान करने वाली मंगलमय शाश्वत ओलीजी देव तत्व गुरू तत्व धर्मतत्व आदि आराधना साधना का समावेक्ष समाया हुआ है। नवपद महिमा पर कहा की शाश्वत नवपद ओली का भी बड़ा महत्व है।