कोराना योद्धा शिक्षक जितेंद्र कुमार का सम्मान
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। राष्ट्रीय बालाजी हेल्प लाइन सर्व धर्म समभाव समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गोपाल लाल दवे द्वारा कोराना योद्धा जितेंद्र कुमार का सम्मान किया गया। वह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में शिक्षक है।
बालाजी हेल्प लाइन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुरलीधर शर्मा ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में जरूरतमन्दों को भोजन सामग्री, दवाइयां पहुंचाने के साथ कोरोना पॉजिटिव लोगों को फोन के माध्यम से मनोबल बढ़ाया। एक्यूपेशर एमडी डा. गोपाल लाल दवे ने केम्प लगाया जिसमें बिना दवा गोली के एंडी गोंडा, पिंडली, कमर गोला, पेचुटी सहित महिलाओं की गाइनिक बीमारियां का इलाज किया।
उन्होंने बताया कि कोरानाकाल में करीब 675 कोराना योद्धाओं, पुलिसकर्मी, चिकित्साकर्मी, बीएलओ आशा सहयोगी, एंबुलेंस ड्राइवर, लेब टेक्नीशियन, समाजसेवी, भामाशाहों का सम्मान अब तक किया गया है। बीस सरकारी स्कूलों, चार धार्मिक स्थलों व एक बैंक में फुल्ली हैंड सेनेटाइजर इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमेटिक मशीने लगाई गईं। सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी हनुमान शर्मा उपाध्यक्ष, नीता ओझा सचिव, महावीर जैन प्रदेशाध्यक्ष गुजरात, दौलत सिंह, ओम सोढा, मगराज कच्छावाहा, राजेश चौधरी, गिरधारी लाल सैनी सहित वयोवृद्ध मोहिनी दवे, नवरतनमल दाधिच, रमेश दाधिच, रमेश दाधिच, कुलदीप परिहार, नन्दकिशर दवे, भागीरथ परिहार, अक्षत, भव्या, हर्षिणी, अभिनव, अभीश्री, मंन्जू टेलर आदि ने टेलर को बधाई दी।