प्रदेश से निर्यात की विपुल संंभावनाएं लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार के लिए होंगे समन्वित प्रयास

सेवा भारती समाचार।

जयपुर। राजस्थान से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उद्योग आयुक्त श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि प्रदेश से विदेशों में हस्तशिल्प उत्पादों, गारमेंट्स, जेम्स एवं ज्वैलरी, मसालों, एग्री उत्पादों सहित एमएसएमई इकाइयों के उत्पादों के निर्यात की विपुल संभावनाओं का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए अन्य प्रयासों के साथ ही लॉजिस्टिक सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। उद्योग विभाग द्वारा लॉजिस्टिक इज टू एक्सपोर्टर्स विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। आयुक्त उद्योग श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि राज्य से करीब 50 हजार करोड़ रुपये. की वस्तुओं का निर्यात होता है वहीं सर्विस सेक्टर में निर्यात सेवाएं इसके अतिरिक्त है। उन्होंने बताया कि निर्यात के लिए लॉजिस्टिक सेवाओं सहित परस्पर समन्वय व समन्वित प्रयासों से निर्यात को और अधिक बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने और निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में निर्यात से जुड़ी सुविधाओं खासतौर से आईसीडी सेवाओं के विस्तार, भण्डारण सुविधाओं, कंटेनर सुविधाओं, कस्टम क्लियरेंस जैसी सुविधाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं, निर्यातकों से समन्वय व संवाद कायम किया जाएगा। राजसिको के एमडी डॉ. समित शर्मा ने बताया कि जयपुर एयरकारगों पर राजसिको द्वारा आईसीडी सेवाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं को और अधिक सुधार के साथ ही विस्तारित किया जाएगा। कॉन्कोर इण्डिया के सीजीएम श्री सुनील गुप्ता ने बताया कि आयात में कमी के चलते खाली कंटेनरों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि कंटेनरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी है।  वेबिनार में ज्वाइंट कमिशनर कस्टम जयपुर श्री नरेश बुदेल, ज्वाइंट डीजीएफटी जयपुर श्री सीके मिश्रा, निदेशक विपणन बोर्ड श्री ताराचंद मीणा, निदेशक जयपुर एयरपोर्ट श्री जेएस बल्हारा, कॉकोर इण्डिया के सीजीएम श्री सुनील गुप्ता, एडिशनल ट्रोसपोर्ट कमिशनर हरीश शर्मा, एडिशनल कमिशनर स्टेट टेक्स श्री राजेन्द्र सिंह के साथ ही उद्यमी श्री दिलीप वैध, श्री अतुल पौधार, श्री संजय सिंह, श्री नवीन शर्मा, श्री महावीर प्रताप शर्मा, श्री मुबारिक खान, श्री अनुज बिंदल आदि ने निर्यात की संभावनाओं, राज्य में उपलब्ध सुविधाओं और आधारभूत संरचना विकास के संबंध में सुझाव दिए। वेबिनार का संयोजन संयुक्त निदेशक उद्योग श्री पीआर शर्मा ने किया। संयुक्त निदेशक उद्योग श्री एसएस शाह सहित विभाग के अधिकारियों व संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button