रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा के सेवा कार्य जारी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की ओर से सेवा कार्यो का दौर आज भी जारी रहा। क्लब की ओर से मथुरादास माथुर अस्पताल प्रशासन को कोरोना बीमारी से जुडे अनेक उपकरण भेंट किए गए।
क्लब की अध्यक्ष निमीशा भंडारी ने बताया कि क्लब लॉक डाउन के प्रारंभ से ही मानव व समाज सेवा के कार्यो में लगा हुआ है। इसी कडी में एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी को पल्स ऑक्सीमीटर, मरीज के तापमान की जानकारी के लिए थर्मोस्केनर तथा एक लीटर की 2590 पानी की बोतले भेंट की गई। इस अवसर पर सचिव क्रिपल धारीवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनल गोठी के अलावा सोनल चैधरी, नुपुर मेहता, टीना लढ्ढा, कीर्ति मोहनोत व ममता सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थी।