आयुर्वेद विभाग में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शर्मा

सेवा भारती समाचार 

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग में ४५० आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों सहित कुल एक हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती को मंजूरी प्रदान की है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उदयपुर आयुर्वेद कॉलेज में १३ प्राध्यापक और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी के ३३ पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थना भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के ४५० एवं आयुर्वेद नर्स व कंपाउण्डर के ५५० पदों की भर्ती के लिए राज्य चुनाव आयोग को मंजूरी हेतु प्रस्ताव भिजवाया गया है।

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग की कोरोना संक्रमण काल में महत्वूपर्ण भूमिका रही है। विभाग प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आमजन की सेवा कर रहा है। विभाग की ओर से रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले काढ़े व अन्य दवाइर्ंयों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। विभाग में नयी भर्तियों के बाद उसकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी जिसका आमजन को सीधा फायदा मिलेगा।

स्थानांनतरण हेतु ऑनलाइन आवेदन : आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग में कार्यरत चिकित्साकर्मी अपने स्थानांनतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी निदेशालय के अधिकारी व कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन २५ सितंबर से ७ अक्टूबर के मध्य विभाग की वेबसाइट पर कर सकते है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button