उद्यमियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमण्डल ने लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई को ज्ञापन सौंपक वाणिज्य कर विभाग द्वारा सी-फार्म जारी नहीं करने की व्यवहारियों की समस्या को दूर करने की मांग की गयी। लघु उद्योग भारती बोरानाड़ा इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल शाह ने बताया कि पुराने सी-फार्म लम्बे समय से बकाया है, विभाग सी-फार्म नहीं आने पर भारी जुर्माना व ब्याज लगा रहा है। सी-फार्म नहीं मिल पाने के कारण वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यवहारियों से करान्तर ब्याज व पैनल्टी की मांग की जा रही है। चूंकि ब्याज व पैनल्टी की डिमाण्ड नोटिस खड़े है इस कारण विभाग बाहर भेजे जाने वाले सी-फार्म को भी जारी नहीं कर रहा है जिससे विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है कि अन्य राज्यों के व्यवहारियेां को भी करान्तर ब्याज व पैनल्टी चुकाने के लिये कहा जा रहा है।
प्रतिनिधिमण्डल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा, अंचल उपाध्यक्ष हरीश लोहिया, मण्डोर इकाई सचिव पूनमचन्द्र तंवर, सांगरिया इकाई अध्यक्ष धनंजय टिलावत, सचिव रवि गुप्ता एवं जोधपुर पाली रोड इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष सुपारस लोढ़ा इत्यादि उद्यमी उपस्थित रहे।