टोयोटा की रेस्पेक्ट पैकेज की घोषणा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। टोयोटा अर्बन क्रूजर के लिए बुकिंग की शुरुआत को ग्राहकों से मिली जोरदार प्रतिक्रिया के जवाब में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने एक ‘रेस्पेक्ट पैकेज’ की घोषणा की है। यह जल्दी ही पेश की जाने वाली टोयोटा अर्बन क्रूजर के लिए पहले बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए जल्दी कदम उठाने का फायदा होगा। आने वाली अर्बन क्रूजर के संपूर्ण थीम के साथ तालमेल वाला ‘रेस्पेक्ट पैकेज’ टोयोटा के ‘कस्टमर फस्र्ट’ दर्शन के क्रम में है और इसकी शुरुआत ब्रांड के प्रति ग्राहकों ने जो विश्वास और भरोसा दिखा है उसी का ख्याल रखते हुए की गई है। टोयोटा के उत्पादों में अपना विश्वास दिखाने और अर्बन क्रूजर के आधिकारिक लांच (गाड़ी को देखने या कीमत जानने) से पहले बुक कराने वाले ग्राहकों के प्रति एक विशेष सद्भावना के रूप में दो साल तक के लिए एक बिना लागत वाली मेनटेनेंस पेशकश की जा रही है जो समय-समय पर उपलब्द कराई जाएगी।’ इतने वर्षों तक ग्राहकों ने ब्रांड टोयोटा में अपने विश्वास जताया है और आभार जताने के इस प्रोग्राम का लक्ष्य ब्रांड में उनके भरोसे का सम्मान करना है। ग्राहकों को त्यौहारों के इस मौसम में कार खरीदने की योजना बनाने में सहायता करने के लिए टीकेएम ने अर्बन क्रूजर की बुकिंग 11,000 रुपए का मामूली राशि से शुरू की है और यह ऑनलाइन ऑर्डर अथवा डीलरशिप के जरिए किया जा सकता है।