वयस्क साक्षरता कार्यक्रम शुरू
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी में शिक्षक प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया। डॉ. स्नेहलता अरोड़ा ने संगोष्ठी में 15 शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के सामने आने वाली समस्याओं व उनका निदान विषयक प्रशिक्षण दिया। कोविड गाइडलाइ की पालना करते हुए सम्पन्न हुए प्रशिक्षण के अंत में सभी शिक्षक प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार दिया गया।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की अध्यक्ष निमीशा भंडारी व सचिव कृपल धारीवाल ने बताया कि इसके अलावा वयस्क साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें स्कूल के उन छात्रों में बुनियादी साक्षरता किट का वितरण किया गया है, जिनके माता-पिता निरक्षर है, लेकिन सीखने की इच्छा रखते हैं। किट में अंग्रेजी, हिंदी वर्णमाला सीखने की पुस्तके और स्टेशनरी शामिल है। इस किट के माध्यम से छात्र अपने मात-पिता को शिक्षित करने, पढ़ाने के बाद उनकी प्रगति के बारे में वापस स्कूल में रिपोर्ट करेंगे। डॉ. अरोडा ने बताया कि तीन माह बाद एक परीक्षा के बाद कार्यक्रम के दुसरा चरण की स्टेशनरी वितरित की जाएगी। अभियान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनल गोठी, रोटेरियन कावेरी व ममता सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।