आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर वर्चुअल रैली की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भाजपा शहर जिला की वर्चुअल रैली दौसा के सांसद जसकौर मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर आयोजित की गई। इसमें जिला के पदाधिकारी, मण्डल, मोर्चा, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने वर्चुअल रैली की अध्यक्षता करते हुए स्वागत भाषण दिया। वर्चुअल रैली में सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत को नई दिशा, नई सोच के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान को भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया, इस योजना में देश का हर वर्ग, मजदूर, किसान, लघु उद्यमी, कामगार, को फायदा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जोधपुर जिला के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिये अपने-अपने क्षेत्र को सबसे मजबूत इकाई बनाये और कड़ी से कड़ी जोडक़र दिन-रात एक करके आत्म निर्भर भारत में अपना योगदान दे। वर्चुअल रैली का संचालन जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खंीची ने किया एवं धन्यवाद जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने दिया। वहीं भाजपा प्रधान कार्यालय में प्रशिक्षण विभाग प्रभारी अशोक व्यास, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा, भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, अचलसिंह मेड़तिया, महेश पन्नु, संदीप हर्ष, मदन बोराणा के अलावा महामन्दिर मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, लालसागर मण्डल अध्यक्ष घनश्याम सोलंकी, पावटा मण्डल अध्यक्ष सुनिल भाटी, राईकाबाग मण्डल अध्यक्ष भवानीप्रताप सिंह शेखावत, त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष भुपेन्द्रराज सिंघवी, खाण्डाफलसा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी, शास्त्रीनगर मण्डल अध्यक्ष राकेश बागरेचा, रातानाड़ा मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, मसूरिया मण्डल अध्यक्ष श्यामसुन्दर गौड़, सूरसागर मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, चौपासनी मण्डल अध्यक्ष ललित पारवानी, प्रतापनगर मण्डल अध्यक्ष नवीन वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, महिला मोर्चा इन्द्रा राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा शशिप्रकाश प्रजापत, किसान मोर्चा अध्यक्ष हंसराज प्रजापत, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश मेघवाल के नेतृत्व में अपने-अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली में भाग लिया।