ओरिएंट बेल टाइल्स: नए उत्पाद व डिजिटल से होगी वृद्धि
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। देश में सेरेमिक एवं विट्रिफाईड टाइल के सबसे प्रोफेशनल व डिजिटल समझ वाले निर्माताओं में से एक, ओरिएंट बेल टाइल्स ने पहली बार 200 एसकेयू के डिजिटल लॉन्च के साथ एक और मापदंड स्थापित कर दिया है। इस लाईव यूट्यूब लॉन्च में 1000 से ज्यादा चैनल पार्टनर एवं कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे। इसमें शॉपर्स एवं ग्राहकों के लिए सुगम अनुभव सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल माध्यम की सामथ्र्य का प्रदर्शन किया गया। कंपनी ने पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मार्बल एवं नैचुरल स्टोंस से प्रेरित 50 ग्लेज़्ड विट्रिफाइड टाईल लॉन्च किए। कंपनी ने 99.9 प्रतिशत जर्म-फ्री टाइल के अतिरिक्त गुण वाले फॉरएवर टाईल्स दोबारा लॉन्च किए। इस रेंज को स्लेट, वूड फिनिश एवं सममित ज्यामितीय डिज़ाईन के अतिरिक्त विकल्पों के साथ समकालीन फेसलिफ्ट दिया गया है। डबल चार्ज में कंपनी ने ज़ेनिथ नाम की नई एक्सक्लुसिव श्रृंखला लॉन्च की है, जिसमें डबल चार्ज सेगमेंट में ताजगी व विकल्प का समावेश किया गया है। सेरेमिक में कंपनी ने 300&600एमएम एवं 300&450एमएम आकारों में ग्लॉस व मैट टाईल्स, एस्टिलो प्रस्तुत किए। स्पैनिश भाषा में एस्टिलो का मतलब स्टाईल है। ये टाईल यूरोप से प्रेरित डिज़ाईन भारतीय रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करते हैं। इसमें अनेक कलर कॉम्बिनेशंस में 24 से ज्यादा नए व अनूठे पंच शामिल हैं, जो अर्थव्यवस्था एवं रियल ईस्टेट उद्योग के पुन: सुधार में उनके आत्मविश्वास को प्रदर्शित करते हैं। उ