मोबाइल ओपीडी से 52 हजार 843 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। वैश्विक माहमारी कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में जन कल्याणकारी फैसला लेकर संपूर्ण प्रदेश में मोबाइल ओपीडी वैन का संचालन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उपचार उनके मोहल्ले व गांव में ही मिल सके, इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई मोबाइल ओपीडी वैन आम रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि शहर के कंटेन्मेंट जोन व ग्रामीण क्षेत्र में मरीजो की समस्या को ध्यान में रखते हुए जोधपुर जिले में 18 मोबाइल ओपीडी वैन संचालित की जा रही है। इन मोबाइल ओपीडी वैन द्वारा संचालित ओपीडी में सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिग के तहत मरीजो की अन्य बीमारियों की जांच,उपचार व मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत निशुल्क दवाइया वितरित की जा रही है। साथ ही आमजन को कोरोना वायरस के लक्षण,बचाव व रोकथाम आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। डॉ. मंडा ने बताया कि मोबाइल ओपीडी वैन व बेस एम्बुलेंस शहरी तथा खण्ड स्तर से प्रतिदिन रुट चार्ट अनुसार गांवों व शहर के कंटेन्मेंट जोन सहित कच्ची बस्तियों व पेरि अर्बन एरिया में जाकर लोगों की जांच एवं परामर्श के उपरांत मरीजों को आवश्ययक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जा रही है। इसी के तहत जिले में 18 संचालित अलग-अलग जगहों पर मोबाइल मेडिकल ओपीडी वैन में नियुक्त चिकित्सकीय दल द्वारा अब तक 52,843 मरीजो को उनके ही क्षेत्र में पहुच कर चिकित्सकीय परामर्श व दवाइया निशुल्क मुहैया करवाई गई। इसमे से 22,642 पुरुष, 24,015 महिला व 6186 बच्चों को चिकित्सा सुविधाओ का लाभ मिला। वही इन शिविरों में 1225 गर्वभती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ ही आवश्यक टीकाकरण भी किया गया।