जटियासनी गांव को गोद लिया
जोधपुर। गूगल्स सोसायटी द्वारा जटियासनी गांव को गोद लिया गया। गूगल्स सोसायटी की अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने बताया कि गांव में गांव की उन्नति के लिए सोसायटी द्वारा कुछ कार्यों को हाथ में लिया जाएगासाथ ही वृक्षारोपण महिला उत्थान एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। गूगल्स सोसाइटी की पूरी टीम ने सरपंच पप्पूसिंह के नेतृत्व में वहां पर 51 पौधे लगाए एवं शपथ ली कि आने वाले समय में इस गांव को पूर्ण रूप से हरा भरा बना दिया जाएगा। साथ ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा के उन होनहार बच्चों को भी सम्मानित किया जो अपनी क्लास में अच्छे अंकों से पास हुए। इस मौके पर इग्नू के डायरेक्टर डॉ अजयराम आचार्य, गूगल्स सोसाइटी के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य अनुश्री पूनिया, रिपेन मेहता, प्रमोद अग्रवाल एवं विक्रम सिंह साथ रहे। साथ ही ग्राम जटियासनी से देवी सिंह जी लाल सिंह जीआदि ग्रामवासी एवं गूगल्स सोसाइटी के अब्दुल हमीम, राकेश वैष्णव, मंजू जैन, भारती राठी, सुष्मिता वैष्णव, संतोष, सोनू, मंजू मेहता, राकेश सिंह आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग दिया।