मौसम शुष्क रहने पर तापमान में उतार-चढ़ाव

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में अब अच्छी बारिश का इंतजार जल्दी खत्म होने वाला है। यहां सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। आसमान पर मेघ वापस लौट आए है। इधर मौसम शुष्क रहने से तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए अगले कुछ दिनों मानसून की झमाझम बारिश होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों से होकर पश्चिमी मैदानी भागों तक रविवार तक बादल छाए रहने और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार अभी मानसूनी मेघ पूर्वी राज्यों में सक्रिय बने हुए हैं। मानसून की ट्रर्फलाइन राजस्थान से होकर कच्छ व अरब सागर तक जा रही है वहीं उत्तरी पाकिस्तान की तरफ सक्रिय हो रहे चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण निम्न वायुदाब क्षेत्र प्रदेश में बनने से मानसून सक्रिय होने व बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत फिर से बरसाती बादलों का मौसम बनेगा। ऐसे में शनिवार व रविवार को बरसात की उम्मीद है। सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही धूप निकली रहने व अत्यधिक नमी के कारण उमस भरा वातावरण रहा। दिन चढऩे के साथ तीखी धूप से गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में पारा 37 डिग्री रहा लेकिन उमस लोगों को परेशान करती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button