जिले में 2309 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में से 54 कोरोना से संक्रमित

सेवा भारती समाचार

पाली। जिले में मंगलवार को 2309 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में से 54 कोरोना से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई हैं। अब तक कुल 2111 कोरोना पाॅजिटिव में से 1491 लोग स्वस्थ हो चुके है। वर्तमान जिले में 599 केस एक्टिव हैं। जिले में अब तक 21 लोगों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि मंगलवार को 54 पाॅजिटिव केस आएं है। जिनमें उपखण्ड क्षेत्र सोजत में 12, रायपुर में 3, जैतारण में 4, मारवाड़ जंक्शन में 16, बाली में 13, सुमेरपुर में 6 सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। मंगलवार को रिकवरी के बाद 80 लोगों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है। जिसमें पाली शहर से 17, रोहट उपखण्ड क्षेत्र से एक, मारवाड़ जंक्शन से 25 बाली से 11, सुमेरपुर से 23 तथा रानी उपखण्ड क्षेत्र से 3 व्यक्ति को रिकवरी के बाद अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 1491 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिनमें पाली शहर के 461, पाली ग्रामीण के 101, उपखण्ड़ रोहट के 77, सोजत के 113, देसूरी के 114, रायपुर के 55, जैतारण के 60, मारवाड़ जंक्शन के 86, बाली के 142, सुमेरपुर के 206 तथा उपखण्ड़ रानी के 76 व्यक्ति रिकवरी के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। उन्होंने बताया कि जिले मे मंगलवार को 1059 सैम्पल लिए गए है। जिसमें पाली शहर के 249, पाली ग्रामीण के 50, रोहट उखण्ड क्षेत्र के 111, सोजत के 74, देसूरी के 202, रायपुर के 119, जैतारण के 78, बाली के 92, सुमेरपुर के 26, रानी के 58 सैम्पल लिए गए है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 599 एक्टिव केस हैं जिनमें से पाली शहर के 167, पाली ग्रामीण के 18, उपखण्ड़ रोहट के 13, सोजत के 86, देसूरी के 43, रायपुर के 24, जैतारण के 87, मारवाड़ जंक्शन के 45, बाली के 22, सुमेरपुर के 82 तथा उपखण्ड़ रानी के 12 कोरोना एक्टिव केस है। जिले में अब तक कुल 59 हजार 889 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 54 हजार 182 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। वर्तमान में 2403 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि पाली जिला अस्पताल में 101, सोजत अस्पताल में 86 तथा विभिन्न कोविड़ केयर सेंटर में 335 मरीज वर्तमान में भर्ती है। मंगलवार को 2309 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले में अब तक 28648 प्रवासियों के सैम्पल लिए गए है। जिसमें से 791 प्रवासी नागरिक पाॅजिटिव आए हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button