टंकण परीक्षा माह सितम्बर 2020 में
सेवा भारती समाचार
सिरोही। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के पश्चात् ली जाने वाली टंकण गति परीक्षा माह सितम्बर 2020 में आयोजित की जायेगी, जिन कार्मिकों की सेवा 3 वर्ष से कम है, वे कार्मिक टंकण परीक्षा में बैठने हेतु अपना आवेदन पत्र स्पष्ट रूप से भरकर कलक्टर कार्यालय में 31 जुलाई 2020 तक जमा करा सकते है। आवेदन पत्र के साथ भारतीय स्टेट बैंक, सुभाष पार्क, सिरोही के बैंक खाता संख्या: 61035373070 आई.एफ.एस.सी. कोड एस.बी.आई.एन 0031185 जो कि जिला ई-गर्वनेन्स सोसायटी, सिरोही के नाम खाता है उस में राशि रूपये 500 जमा कराने की मूल रसीद संलग्न करना अनिवार्य है।