अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट, केस दर्ज
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। शहर के अलग अलग पुलिस थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि बिलाड़ा के खारिया मीठापुर निवासी पवन पारिक पुत्र किशोर कुमार व्यास ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 10 जून की शाम को वह सरदारपुरा क्षेत्र में आया हुआ था। जहां पर जसवंत सिंह आदि ने उससे मारपीट की और जख्मी कर दिया। इसी प्रकार देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में मिल्कमैन कॉलोनी गली नम्बर 14 निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र हनुमान सिंह राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि बड़ला नगर निवासी महावीर सिंह पुत्र मान सिंह ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। इस बारे में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करते हुए झंवर थानान्तर्गत बड़ला नगर निवासी महावीर सिंह पुत्र मानसिंह की रिपोर्ट ली। इसमें लक्ष्मण सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है।