मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं.. फाइनेंस कंपनी के जोनल हैड ने लगाया फंदा

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 9 में किराए पर रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आज सुबह कमरें का दरवाजा तोड़ा गया तब वह पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लटकाए मिला। मृतक फाइनेंस कंपनी में जोनल हैड पद पर लगा हुआ है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। मगर सुसाइड नोट में मर्जी से मरने की बात लिखी है। मोबाइल नंबर पर परिजन को सूचना देने को कहा है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। देवनगर थाने के सबइंस्पेक्टर सर्जिल मलिक ने बताया कि मूलत: पाली जिले के सादड़ी कस्बे के मादा गांव हाल चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित 9/805 में रहने वाले 35 साल के ईश्वरसिंह पुत्र देवीसिंह राजपुरोहित का शव आज सुबह घर के कमरें में फंदे पर लटका मिला। वह एचडीबी फाइनेंस कंपनी में जोनल हैड के पद पर लगा हुआ था। शादीसुदा है मगर पत्नी वक्त घटना घर पर नहीं थी। वो गांव बताई जाती है। मंगलवार को उसके एम्पलॉय मिलने आए थे और फोन भी लगाया था। मगर कोई जवाब नहीं मिला। आज सुबह भी एम्पलॉय मिलने पहुंचे तब भी दरवाजा नहीं खोला गया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पड़ौसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। तब वह पंखे में रस्सी डाल फंदे पर लटका मिला। सुसाइड नोट में मर्जी से मरना और खुद जिम्मेदार होना बताया है। साथ ही एक फोन नंबर लिखे जिस पर संपर्क कर बुलाने को कहा गया है। पुलिस इस बारे में अनुसंधान कर रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button