अलग अलग हादसों में दो की मौत
जोधपुर। जिले ग्रामीण क्षेत्रों में हुए दो अलग अलग हादसों में महिला सहित युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई की और शव परिजन को सौंपे। आसोप पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के भावण्डा निवासी बजरंग पुत्र जेनाराम सुथार ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसकी माता रात को एक गाड़ी पर जा रही थी। तब आसोप के पास अचानक सडक़ पर आयी नील गाय से बचाने के चक्कर मे गाड़ी नियंत्रित हो गई। इस पर उसकी माता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। आसोप पुलिस की तरफ से कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। वहीं भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि सोपड़ा निवासी भींयाराम पुत्र गुदडऱाम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई कुंभाराम मंगलवार को खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान ट्यूबवैल चालू करते समय आये करंट से झुलसने पर इलाज के लिये अस्पताल लेकर गए। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।