पाली में 48 लोगों को अस्पताल से रिकवरी होने के बाद छूट्टी दी

सेवा भारती समाचार 

पाली। जिले में सोमवार को सायं तक कुल 15 हजार 599 सैम्पल लिए गए है। सोमवार को जिले में 11 लोगों के सैम्पल पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 602 केस पाॅजिटिव हो गए है। जिनमें से 138 केस एक्टिव है। सोमवार को 48 लोगों को अस्पताल से रिकवरी होने के बाद छूट्टी दे दी गई है।अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्रसिंह चौधरी ने प्रेस बिफ्रिंग में बताया कि सोमवार को 11 पाॅजिटिव केस आएं है। जिनमें पाली शहर में 4, पाली ग्रामीण में एक, रोहट उपखण्ड में 3, सोजत में एक, देसूरी में 2 मरीज की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सोमवार को रिकवरी के बाद 48 लोगों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है। इनमें पाली ग्रामीण से एक, रोहट उपखण्ड़ से दो, सोजत से 13, देसूरी से दो, रायपुर से तीन, सुमेरपुर से 23 तथा रानी उपखण्ड़ से चार लोगों को रिकवरी के बाद छूट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 459 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिनमें से पाली शहर के 139, पाली ग्रामीण के 48, उपखण्ड़ रोहट के 12, सोजत के 57, देसूरी के 41, रायपुर के 10, जैतारण के 22, मारवाड़ जंक्शन के 10, बाली के 29, सुमेरपुर के 62 तथा उपखण्ड़ रानी के 29 व्यक्ति रिकवरी के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। वर्तमान जिले में 138 केस एक्टिव है। जिनमें पाली शहर के 24, पाली ग्रामीण के 4, उपखण्ड़ रोहट के 12, सोजत के 11, देसूरी के 25, रायपुर के 16, जैतारण के 4, मारवाड़ जंक्शन के 17, बाली के 9, सुमेरपुर के 8 तथा उपखण्ड़ रानी के 8 एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को 394 सैम्पल लिए गए है। अब तक कुल 15599 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 13447 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। 1114 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि पाली जिला अस्पताल में 23, सोजत अस्पताल में 10 तथा कोविड़ केयर सेंटर में 105 मरीज वर्तमान में भर्ती है। प्रवासियों के अब तक 11879 सैम्पल लिए गए है। उन्होंने बताया कि धीरे धीरे कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। जिले में आए लगभग सभी प्रवासियों के टेस्टिंग का कार्य पूरा हो गया है। अनलाॅक फेज में रेस्टोरेंट व सोपिंग माॅल भी खुल गए है। सरकार की मंशा है कि संक्रमण आगे नहीं फैले इसके लिए सभी लोगों को सतर्क रहकर सेप्टी प्रोटोकाॅल का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड़ 19 महामारी को लेकर लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी किसी भी तरह की लापरवाही से संक्रमण बढ़ने की आशंका रहती है। अनलाॅक फेज वन के प्रथम चरण में अधिकांश गतिविधियां शुरू हुई है ऐसे में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने, मास्क पहनने व भीड़ से बचने जैसी सावधानियां रखनी होगी।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित प्रवासी एवं विशेष श्रेणी के लोगों को गेहूं व चना आवंटन में राज्य में सबसे अधिक लगभग चार लाख लोगों के लिए खाद्यान्न का आवंटन हुआ है। जिसका उठाव शुरू कर दिया गया है। 12 से 14 जून को सर्वे में आए लोगों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से प्रतिव्यक्ति दस किलो गेहूं व प्रति परिवार दो किलो चना आवंटन हो सकेगा। जिसके लिए उचित मूल्य दुकान पर दो व्यक्ति लगाए जाएगे। उनके माध्यम से भी सर्वे सूची के अनुसार पात्र लोगों को दो माह का  आवंटन किया जा सकेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button