जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने की कार्यवाही
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम बासनी तम्बोलियान खसरा नं. 7 एवं हुडक़ों क्र्वाटर के सामने चल रहे अनाधिकृत एवं अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवाया गया। भू-अभिलेख निरीक्षक दयालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ग्राम बासनी तम्बोलियान खसरा नं. 7 बाईपास रोड़ बिजलीघर के सामने एक दुकान एवं भवन का निर्माण कार्य तथा घनपत सदन, हुडक़ों क्र्वाटर के सामने एक दुकान एवं पानी के टांके का किया जा रहा था। प्राधिकरण के दस्ते द्वारा मौके पर अप्रार्थी के पास दस्तावेज नहीं होने पर उक्त अवैध एवं अनाधिकृत निर्माण कार्यों को बंद करवाया गया तथा निर्माण में काम आने वाले औजारों को जब्त किया गया। दस्ते द्वारा मौके पर उपस्थित को सख्त हिदायत दी गई कि अवैध एवं बिना प्राधिकरण की सक्षम स्वीकृति के किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करें। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक उत्तर संतोष पंवार, पटवारी महेन्द्र भार्गव मय जेडीए अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।