शेखावत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत संसदीय क्षेत्र के फलोदी एवम् लोहावत विधानसभा क्षेत्र के दौर पर रहे। इस दौरान अनेक शोक सभाओं में शामिल हुए और फलोदी शहर में भाजपा फलोदी जिला के बूथ संपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र घर घर जाकर सौंपा। मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दौरे के समय ग्रामीणों की जनसुनवाई भी की पहले बापिणी और फिर फलोदी तहसील कार्यालय में करीब एक घंटे तक आमजन की समस्याओं को सुना। सुनवाई के बाद संबधित अधिकारियों की बैठक ली और समस्याओं का तय समय में समाधान का निर्देश दिए। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर प्रवास के दौरान सोमवार को फलौदी एवं लोहावट के दौरे पर रहे। मंत्री शेखावत ने फलोदी पंचायत समिति में लोगों की जनसुनवाई की। प्रमुख रूप से पंचायत से जुड़ी समस्याओं के बारे शिकायत मिली। विशेष रुप से कुछ पंचायत समितियों के परिसीमन को लेकर और जलदाय विभाग से जुड़ी समस्याएं डिस्कॉम से जुड़े समस्याओं को लेकर ग्रामीणों मंत्री शेखावत को अवगत कराया। केन्द्र सरकार की विविध योजनाओ का लाभ नहीं दिए जाने विशेष रूप से फसलों की खरीद को लेकर ग्रामीणों ने समस्या बताई। इसके बाद मंत्री तहसील ने सभी अधकारियों को बुलाया और ग्रामीणों की ओर से प्राप्त शिकायतों के बारे में तत्काल जानकारी मांगी। साथ ही समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश देकर अवगत कराने को कहा। टिद्दी के। हमले से प्रभावित गांवों का सर्वे कर अवगत कराने के निर्देश दिए। फलोदी क्षेत्र के दौरे के समय केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अनेक शोक सभाओं में शामिल हुए। वीर चक्र विजेता राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित मंगल सिंह जी के गांव निंबो का तालाब पहुंचे और मंगल सिंह जी के निधन पर संवेदना व्यक्त की। मंत्री पुलिस कमांडो अशोक
विशनोई के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने विशनोई के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शेखावत भाजपा नेता ओम बोहरा के पुत्र जय प्रकाश बोहरा के असामयिक निधन पर संवेदना जताई। इस दौरान फलोदी विधायक पब्बा राम विशनोई, बीजेपी फलोदी अध्यक्ष मनोहर पालीवाल भगीरथ बेनीवाल, अभिषेक भादू राहुल ज्यानी जसवंत सिंह इंदा सहित अनेक गणमान्य लोग मंत्री शेखावत के साथ रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button