जेडीए ने अवैध निर्माण कार्यों को करवाया बंद

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध, अनाधिकृत निर्माणों, अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। दस्ते द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान कार्यवाही करते हुए ग्राम मोकलावास के खसरा संख्या 152 एवं चौपासनी जागीर के खसरा संख्या 83 व 104 में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवाया गया। प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि ग्राम मोकलावास के खसरा नं. 152 रकबा 81 बीघा जो कि प्राधिकरण के नाम तथा 152/1 रकबा 27-15 बीघा खातेदारी से लगते खसरा नं. 150 व 151 के खातेदारान् द्वारा लगती माठ पर पट्टियां खड़ी कर तारबंदी की जा रही थी जिसे दस्ते द्वारा रूकवाया जाकर अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण की भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण एवं अतिक्रमण नहीं करें। गहलोत ने बताया कि इसी प्रकार ग्राम चौपासनी जागीर के खसरा नं. 83 व 104 में स्थित राजनगर के भूखण्ड़ संख्या 83 व 84 के सामने अनाधिकृत व अवैध निर्माण हो रहा था। प्राधिकरण दस्ते द्वारा मौके पर निर्माण कार्य को बंद करवाया जाकर निर्माण स्थल से निर्माण में काम आने वाले औजारों को जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया। मौका निरीक्षण एवं कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, पटवारीगण दक्षिण अभिषेक माथुर, धर्मेन्द्र सिंह मय प्राधिकरण का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button