जेडीए के दस्ते ने ध्वस्त किया अतिक्रमण
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त मेघराज सिंह रतनू के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा विभिन्न आवासीय योजनाओं व भूमि पर अवैध निर्माणों तथा अतिक्रमणों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों के विरूद्ध निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को दस्ते द्वारा प्राधिकरण की विवेक विहार आवासीय योजना में अवैध निर्माणों का अवलोकन करने के दौरान सेक्टर एल में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया गया। प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि प्राधिकरण की विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर एल के मुख्य चौराहें के पास प्राधिकरण की भूमि पर लगभग 10 गुणा 10 फीट में चबूतरे व चापों की दीवार का निर्माण कर दुकान मय चाय के ढाबे का अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। मौका निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण दस्ते द्वारा उक्त अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया गया। दस्ते द्वारा अतिक्रर्मी को सख्त हिदायत दी गई कि दुबारा प्राधिकरण/सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण व अतिक्रमण नहीं करें। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, पटवारी दक्षिण अभिषेक माथुर मय दस्ता मौजूद रहा।