बेटी की हत्या का आरोप: पति व समधि के खिलाफ केस दर्ज

क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।

जोधपुर। जिले के भोजासर क्षेत्र में एक महिला की संदिज्ध मौत हो गई। इसके पिता ने दामाद व समधि के खिलाफ हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। इस बारे में अनुसंधान आरंभ किया गया है।  भोजासर पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के पांचोड़ी थानान्तर्गत धोलिया डेरा निवासी गोविन्दराम पुत्र चौथाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 27-28 मई की रात्रि के समय उसकी पुत्री कमला की हत्या उसके पति हंसराज और उसके पिता उतमाराम ने कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की नीयत से उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया। रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पुत्री कमला की शादी करीब नौ साल पहले की थी। कमला की सास का निधन हो चुका था। पूर्व में एक बार उसकी पुत्री कमला के साथ ससुर ने गलत हरकतें की तो वह अपने समधि को समझाने गया था। इस घटना के बाद आरोपी ससुर और पति उसकी पुत्री को परेशान करते थे। पुलिस इस संबंध में पड़ताल में जुटी है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button