अनेक कार्यकर्ता कर रहे प्रवासियों की मदद

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत दक्षिण भारत में विभिन्न स्थानों पर काम करने वाले प्रवासी राजस्थानियों के लिए प्रेरणस्रोत बन गए हैं। तमिलनाडु के कोयंबटूर, सेलम सहित अनेक स्थानों पर रहने वाले राजस्थानी समजसेवी शेखावत के अनुरोध पर वहां से राजस्थान, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों से रवाना होने वाले मजदूरों की दिन रात सेवा में जुटे हैं। राजथानियों की हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। तीस मार्च के बाद इस संकट के समय में वहां के समाजसेवी लोगों एवं सामाजिक संगठनों के आग्रह पर शेखावत अब तक 1650 से अधिक प्रवासियों की मदद कर चुके हैं। मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कोयंबटूर के समाजसेवी राजस्थानी संघ के हरीश पटेल एवं प्रकाश सिंह की टीम कोराना के संकट के बाद से राजस्थान, बिहार, झारखण्ड के प्रवासियों की अनवरत मदद कर रहे हैं। इसी प्रकार विश्व हिन्दू परिषद् सेलम के कोषाध्य्ष मदनलाल सीरवी एवं परिषद् के पूर्व जिलध्यक्ष गोपीनाथ केन्द्रीय मंत्री शेखावत के मार्गदर्शन में सेलम से रवाना होने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों में पहुंच कर प्रवासी मजदूरों की सहायता कर रहे है। सेलम से आज उड़ीसा के लिए रवाना हुई ट्रेन में सीरवी ने कार्यकर्ताओं के साथ सभी 1200 से अधिक प्रवासियों को खाने के पैकेट व पानी बोतल भेंट की। इसमें सेलम के उप जिला कलेक्टर एवं वहां के रेलवे के अधकारी भी प्रवासियों की दिन रात हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button