हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की

  • लॉकडाउन में रिश्तेदारों के नहीं आने पर मुस्लिम लोगों ने दिया हिंदू मृतक के शव को कांधा

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए रिश्तेदारों के नहीं आने पर पड़ौसी ही मददगार बन रहे है। शहर में एक बार फिर आज हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने मिली। यहां लॉकडाउन में रिश्तेदारों के नहीं आने पर मुस्लिम लोगों ने हिंदू मृतक के शव को कांधा देकर मानवता का फर्ज निभाया। दरअसल मदेरणा कॉलोनी तेली बस्ती में पूर्व पार्षद शकुर गौरी के पड़ौस में रहने वाला सूरज उर्फ पिंटू भील काफी लंबे समय से बीमार चल रहा था। आज उसका देहांत हो गया। लॉकडाउन के चलते उनके कोई रिश्तेदार नहीं आ सकने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्व पार्षद शकुर गौरी के नेतृत्व में अंतिम संस्कार में सहयोग कर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। इस दौरान वहां मोहल्लेवासी एडवोकेट साबिर गौरी, अली छिपा, रोशन खान, मजीद, एहसान, राजू, सलीम, फक़़ीर मो., सदिक, सदाम, आमीन, शाहिद गौरी, वसीम गौरी, मो. फारूक, फिऱोज़, गफार, नियाज आदि उपस्थित रहे। बता दे कि पूर्व पार्षद शकुर गौरी द्वारा वार्ड में लॉकडॉउन के चलते पिछले दो माह से सभी समुदाय के लोगो को नियमित रूप से खाने के पैकेट व राशन सामग्री वितरित की जा रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button