अलग-अलग तरीकों से कर रहे मदद
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉकडाउन के दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों द्वारा अभी भी जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का सिलसिला जारी है। ये लोग अलग-अलग तरीकों से जरूरतमंदों की सहायता कर रहे है।
लॉकडाउन के चलते शहर की कई बस्तियों में समाजसेवी मिजाज अली उर्फ मिज्जू शाह जरूरतमंद लोगों को दोनों समय खाना बांट रहे है। उदयमन्दिर, हरिजन बस्ती, मीठड़ी ठाकुरजी की हवेली, ढोलियों की गली, कब्रिस्तान कॉलोनी, घोसियों की गली में जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर शाम-सुबह भोजन का वितरण कर रहे है। इस कार्य में रिजवान अली, रिजवानी मोदी, आजम अब्बासी, पिन्टू शाह सहित पूरी टीम भोजन वितरण कार्य में जुटी हुई है। नगर निगम कर्मचारी सुरेश जैन व इंस्पेक्टर रवि बारासा खाना वितरण में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे है। वहीं लॉकडाउन के चलते शहर के कई क्षेत्रों में इन दिनों बैंक कार्य पूर्णतया बंद है। इस मुश्किल की घड़ी में शहर के गुलाब सागर क्षेत्र में क्यू गोल्डन वल्र्ड ई-मित्र संचालक अफजल लोगों को नि:शुल्क बैंक पेमेन्ट दे रहे है। इसी तरह अमावस्या पर बालाजी ग्रुप के युवा साथियों ने गायों के लिए 2 क्विंटल लापसी बनाई। इस लापसी को पीथावास जाजीवाल धोरा और डांगियावास गौशाला में वितरण किया गया।