कमांडो अशोक विश्रोई मौत प्रकरण: बोरूंदा थानाधिकारी निलंबित
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। जिले की ग्रामीण पुलिस के कमांडो मौत प्रकरण पर पुलिस ने विभागीय जांच के बाद आज बोरूं दा थानाधिकारी को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ मृतक कमांडो की परिजन की तरफ से लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया गाय था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने आज एक आदेश जारी कर बोरूंदा थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनिया को संस्पेंड कर दिया। सनद रहे कि गत दिनों बिलाड़ा और बोरूंदा पुलिस ने तस्करों का पीछा कर लज्जरी कार से अवैध डोडा पोस्त व हथियार जब्त किए थे। तब वापसी में बर रोड पर बोरूंदा पुलिस की वाहन पंक्चर हो गया था। तब एक दुकान पर पंक्चर निकाला जा रहा था। इस बीच बोरूंदा थानाधिकारी ओमप्रकाश कसानिया अपनी सर्विस रिवाल्वर को चेक कर रहे थे। तब अचानक ट्रिगर दबने से छूटी गोली से पास में खड़ा ग्रामीण पुलिस का कमांडो अशोक कुमार विश्रोई गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी बाद में जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत हो गई थी। उसका फिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी करवाया गया था। परिजन ने शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग रखने के साथ थानाधिकारी के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज करवाया था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने बताया कि इस प्रकरण में सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश कासनिया की लापरवाही सामने आने पर उसे आज निलंबित कर दिया गया।