दुकान के ताले तोडक़र नगदी चुराई
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। ओसियां बस स्टेण्ड पर एक परचूनी आइटम की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर गल्ले से 15 हजार रूपए पार कर लिए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया। ओसिया थाने में दी रिपोर्ट में बड़ाबास ओसियां निवासी मोहम्मद अय्यूब पुत्र सुमार खां ने पुलिस को बताया कि न्यू बस स्टेण्ड ओसियां पर उसकी दुकान आयी हुई है। जहां पर लॉक डाउन के समय 18 मई की रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोडक़र गल्ले में रखी 15 हजार रूपये की नकदी चुराकर ले गए।