जिला कलक्टर ने 49 कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने आज कलेक्टे्रट में कोविड-19 के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिकित्सा विभाग के 26, नागरिक सुरक्षा के 15, नगर निगम के 2 तथा 6 समाज सेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला कलेक्टर ने समाजसेवी विष्णुचन्द्र प्रजापत, राकेश गौड़, ताराचंद शर्मा, बिरमदेव आचार्य, पुखराज प्रजापत एवं यतिन्द्र प्रजापत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग के डॉ. सीएस आसेरी, डॉ. कीर्ति भाटी, पुखराज गोदारा, कौशल्या, डॉ. तरूण कुमार परमार, मोलमा टी., डॉ. जमाल अहमद, सविता मेघवाल, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. महेन्द्र कुमार सारस्वत, भावना परिहार, किरण चौधरी, मुन्नी, दीपमाला, सुधीन्द्र जंागिड, मोहनराम विश्नोई, डॉ. आयशा तब्बसुम, डॉ. पूजा अग्रवाल, भावना सोनी, पुखराज प्रजापति, पंकजराज धवन, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. समीम अहमद, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. नमिता पंवार, डॉ. संगीता पटेल एवं डॉ. श्वेता भाटी, नागरिक सुरक्षा के खुमाराम पंवार, अशोक कुमार पंवार, भवानीसिंह, जयदीप सिंह, लेखराज वर्मा, रवि, दिनेश कुमार, नरेन्द्र सिंह, अमर सिंह, मनीष सोलंकी, अनिल चौधरी, चम्पालाल, मोहित भाटी, रितेश भाटी तथा प्रकाश ज्याणी एवं नगर निगम के संविदा कर्मचारी गोनू एवं जितेन्द्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने सभी को सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार अपनी सेवाएं देते रहे। इस अवसर पर आईएएस वंदना सिंघवी, एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button