चैरिटेबल ट्रस्ट ने निशुल्क मास्क वितरण किए
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। पंडित दीनदयाल दवे चैरिटेबल ट्रस्ट जोधपुर द्वारा निशुल्क मास्क वितरण। कोरोना महामारी से बचने के लिए पंडित दीनदयाल दवे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सूती कपड़े के मास्क बनवा कर मंगलवार से निशुल्क वितरण करना प्रारंभ किया। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण दयाल दवे ने बताया कि इस क्रम में जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क मास्क वितरित किए जा रहे हैं , जिसमें सोजती गेट फुटपाथ पर सोने वालों से लेकर बोरानाडा स्थित धरती शिखा कॉलोनी तक मास्क वितरण के गए हैं। इसी क्रम में आगामी दिनों में फ्रूट मंडी , सब्जी मंडी, पावटा से मंडोर तक एवं अन्य कॉलोनी में निशुल्क मॉस्क का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा कोविड-19 के संबंध में लोगों को जागरूक करने का अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा। राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा पारित कोविड-19 की गाइडलाइन से भी सबको अवगत करा कर जागरूक किया जायेगा। ज्ञात रहे पूर्व में भी पूर्व में भी ट्रस्ट द्वारा कल्याणकारी गतिविधियां की जाती रही है ! कोई भी व्यक्ति ट्रस्ट के धानमंडी स्थित कार्यालय से निशुल्क मास्क प्राप्त कर सकता है।