एयरटेल ने लॉन्च किया वर्क एड होम

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर।लाखों पेशेवर भारतीयों के लिए घर से काम करना आज के समय की हकीकत बन चुका है, एयरटेल बिजनस-भारती एयरटेल के बी2बी अंग ने आज उद्यमियों के लिए वर्क होम समाधान लॉंच किया।
एयरटेल वर्क एड होम भारत का पहला उद्यम श्रेणी समाधान है जो कर्मचारियों को घर से कुशल और सुरक्षित तरीके से काम करने में मदद करने हेतु डिजाइन किया गया है। भारतीय नियामक मानदंडों के अनुरूप तैयार किया गया यह समाधान कनेक्टिविटी के कई विकल्प प्रदान करता है, वायर और वायरलेस, सहकार्यता समाधान उपकरण और सुरक्षा समाधानों से लैस यह सेवा उद्यमों को एक सीमारहित खुले कार्यक्षेत्र वाले विश्व को अंगीकार करने में सहयोग प्रदान करेगा। अजय चितकारा, निदेशक एवं सीईओ-एयरटेल बिजनस ने बताया कि एयरटेल वर्क एड होम के मुख्य लाभ:कर्मचारी के लिए खास रिमोट कनेक्टिविटी आवश्यकताओं और कंपनी के थोक खरीद के लिए भुगतान मॉडल के आधार पर सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ पूरा करने की सुविधा। एयरटेल की पूरे देश में मजबूत नेटवर्क के आयामों-4 जी मोबाइल, एफटीटीएच ब्रॉडबैंड, एमपीएलएस और वीपीएन, के जरिये दूरस्थ पहुंच के साथ ही अग्रणी सहयोग और उत्पादकता साधनों के साथ सुरक्षित दूरस्थ पहुँच के लिए जोड़ती है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button