वित्त मंत्री की घोषणाओं पर जताया आभार

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के नाम सम्बोधन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 20 लाख करोड़ रुपए में से जो 15 घोषणा की है उसके लिये भाजपा जोधपुर शहर जिला ने नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन एवं राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि आज वित्त मंत्री नेे छोटे-बढ़े उद्योगों के लिए, टैक्स, एम्प्लाई प्रॉविडेंट फण्ड एवं नॉन बैंकिग फाईनेंस कम्पनियों के लिए और पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनीयों और रियल एस्टेट सेक्टर में की गई घोषणाओं का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व सांसद लोकसभा जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व राज्य मंत्री मोहन मेघवाल, सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, जोगाराम पटेल, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व उपमहापौर देवेन्द्र सालेचा, पूर्व अध्यक्ष राज्य बीज निगम शम्भुसिंह खेतासर, जेडीए महेन्द्र राठौड़, पूर्व राजसीको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व उपाध्यक्ष, सफाई आयोग चन्द्रप्रकाश टायसन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, जगत नारायण जोशी, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चैधरी, प्रदेश गं्रथालय निर्माण प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, वरिष्ठ नेता उपेन्द्र दवे, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वनिता सेठ, डा. संगीता सोलंकी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सोनिया रामचन्दानी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मधु सांखला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी, नरेश सुराणा, जिला मंत्री आरिफ नागोरी, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मुकेश लोढा, महेन्द्र मेघवाल, पूर्व जिला मंत्री विजय राजोरिया, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर भाटी, मण्डल एवं मोर्चा अध्यक्षों सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया कि केन्द्र सरकार द्वारा की गई इन घोषणाओं ने देश की जनता को संबल मिलेगा क्यों कि 24 मार्च से देश लॉकडाउन के चलते देश की इकोनॉमी ठप्प हो गई थी। ठप्प पड़ी इकोनामी को पुन: खड़ा करने एवं 130 करोड़ लोगों के लिये आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की गई घोषणा संजीवनी बुटी का काम करेंगी। इससे देश में उद्योगों को फायदा मिलेगा जिनके पास पैसों की कमी है लेकिन उनमें तरक्की करने की संभावना काफी है। किसान देश की रीड़ की हड्डी है। उनके लिये जो घोषणा की है उसका भी स्वागत करने योग्य है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button