लॉक डाउन: प्रतिबंधित गुटखा व जर्दा बरामद, दो गिरफ्तार
- बिना मास्क घूमते 17 को पकड़ा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। शहर की देवनगर पुलिस ने बुधवार की शाम को प्रतिबंधित गुटखा व जर्दा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 900 के करीबन गुटखा व जर्दा के पाउच जब्त किए गए है। वहीं 17 लोगों को पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूमते पकड़ा और महामारी अधिनियम में केस दर्ज किया। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पुलिस की टीम मेें शामिल हैडकांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल मौजूराम, मोतीलाल एवं आरटी कांस्टेबल ईमीलाल ने मसूरिया भील बस्ती क्षेत्र में रिद्धि सिद्धि टे्रडिंग के पास में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा व जर्दा जब्त किया। यहां से 450 गुटखा व उसके पाउच जब्त किए गए। इसी प्रकार टीम ने मसूरिया बावरी बस्ती से हनुमानराम उर्फ राजू पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर 352 गुटखा व जर्दा पाउच जब्त किए। गुटखा व पाउच बराबर मात्रा में जब्त किए गए है। इनके खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं देवनगर पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को बिना मास्क घूमते पकड़ा और महामारी अधिनियम में केस दर्ज किया।