कर्मचारियों को कोरोना वाइरस से सुरक्षा के लिये मास्क व सेनेटाईजर उपलब्ध करवाये

  • सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। शिक्षा विभाग के सेवानिवृत षिक्षा अधिकारी व मेसडेस संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास की अध्यक्षता में संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णयानुसार आज लूणी मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी गायत्री भारद्वाज सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वाइरस से सुरक्षा के लिये मास्क व सेनेटाईजर उपलब्ध करवाये गये। संस्थान के प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि सेवानिवृत षिक्षा अधिकारी व मेसडेस संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास द्वारा आपदा समय में उनके द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कोरोना वाइरस से सुरक्षा के लिये मास्क व सेनेटाईजर उपलब्ध करवाने पर लूणी मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी गायत्री भारद्वाज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा विभागीय समय में दी गई सेवाओं की जितनी प्रशंसा की जाये कम है। आपके शिक्षा विभाग से सेवानिवृत होने के बाद भी आपदा की घड़ी में किया जाने वाला जनसहयोग और अपने विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर आपका चिन्तन सराहनीय कदम है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते है कि आप जैसे सेवाभावी अधिकारी और संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने कोरोना रोकथाम के लिये लोगों को जागरूक का जो कदम उठाया है, उसमें ईश्वर आप सभी को स्वस्थ रखते हुए आपके जनसेवा के कार्य में सफलता प्रदान करें। अरविन्द कुमार व्यास ने आमजन से अपील की कि वर्तमान दौर में सभी लोगों अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए अपने बच्चों को पूरा समय देते हुए शिक्षा से जोड़े और उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ते हुए इस आपदा के दौर में आने वाले समय में उससे कैसे लडते हुए जीत हासिल कर सकते है, उसके बारे में जयादा से ज्यादा शिक्षित करे और केन्द्र व राज्य सरकार की एडवाइजरी की पूर्ण पालना करते हुए स्वयं व परिवार को सुरक्षित रखे। इस मौके पर संस्थान के प्रवक्ता शौकत अली लोहिया भी मौजुद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button