सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 17 जुलाई को
- सेवा भारती समाचार
जोधपुर। इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कोविड-19 के कारण लॉकडाउन और वर्तमान परिस्थितियों पर विचार करने के बाद सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 17 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया है। जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले यह टेस्ट 28 मई को होने वाला था। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।