जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेन्टर के कार्मिक कर रहे है शिकायतों का निवारण
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना की जंग में जोधपुर डिस्कॉम के कॉल सेन्टर के कार्मिक तीन शिफ्ट में मेहनत व लगन के साथ आने वाले शिकायतों का निवारण कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
अधीक्षण अभियंता (आईटी) आरएन विश्नोई ने बताया कि जोधपुर के न्यू पावर परिसर में स्थित केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर में तीन शिफ्ट में 70 व्यक्ति कार्य कर रहे है। प्रात: 7.30 से दोपहर 3.30 से रात 11.30 व रात्रि 11.30 से प्रात: 7.30 बजे तक तीन शिफ्ट में काय किया जाता है।
कॉल सेन्टर के मैनेजर विरेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि 23 मार्च से अब तक 46 हजार 645 विद्युत शिकायतें प्राप्त हुई जिनका तय समय सीमा में समाधान किया गया। उन्होंने बताया जिला वृत से 3997, सिरोही से 824, जैसलमेर से 1493, बाड़मेर से 6629, पाली 4911, हनुमानगढ़ 1942, श्री गंगानगर 3310, जालोर 1353, चूरू 1934 जोधपुर शहर 19090 विद्युत संबंधी शिकायतों का 2 मई तक निवारण किया गया है।
लॉकडाउन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद होने के कारण मैनेजर विरेन्द्रसिंह राठौड़ स्वयं अपनी गाडिय़ों से अन्य साथियों को लाते व छोड़ते है। स्वयं 23 मार्च से ही 24 घंटे कॉल सेन्टर में ही रह कर कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि हर रोज शिफ्ट में सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का छिडक़ाव किया जाता है व सभी कार्मिकों की हर शिफ्ट में थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की व एडवाइजरी की पूर्ण पालना की जाती है।