जोधपुर में दो और मौत

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। सूयर्नगरी में तेजी से फैलते कोरोना के साथ ही इससे संक्रमित होकर मरने वालों का क्रम थम नहीं रहा है। यहां दो और महिलाओं की मौत हो गई है। इसमें एक इरान से लाई गई भारतीय नागरिक है। इस तरह शहर में अब तक छह महिलाओं सहित ग्यारह जनों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
शहर के व्यापारियों का मोहल्ला क्षेत्र निवासी 85 वर्षीय मुनबीब पत्नी असगर अली को परिजन शनिवार शाम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोरोना के शक में डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर शव को सुरक्षित अलग रखा दिया। आज जांच रिपोर्ट में पुष्टि हो गई कि उसे कोरोना था। इसके बाद शव परिजनों को ना सौंपकर प्रशासन ने ही उसका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। उसकी मौत के बाद उसके रहवासीय क्षेत्र को घेरे में ले लिया और पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। इस क्षेत्र में अब घर-घर जांच की जा रही है। साथ ही मृतका के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। वहीं एम्स में भर्ती इरान से लाई गई भारतीय जम्मू एंड कश्मीर उधमपुर निवासी फातिमा बानो (61) की भी मौत हो गई। इस महिला की हालांकि रिपोर्ट पूर्व में पॉजिटिव से नेगेटिव आई थी। ये जोधपुर के आर्मी सेंटर में रह रही थी। इसके साथ ही शहर में अब तक बारह जनों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। बताया गया है कि अभी तक जोधपुर में हुई मौतों के मामले में ज्यादातर मृतकों ने अपनी पुरानी बीमारियों की जानकारी छुपा कर रखी और ये गलती बहुत भारी पड़ी। इन लोगों ने घर-घर सर्वे में अपनी पुरानी बीमारी की जानकारी नहीं दी। नतीजतन इनका टेस्ट देरी से हुआ और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चंद घंटों बाद ही मौत हो गई।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button