अवैध शराब विक्रेता पकड़े
क्राइम रिपोर्टर एस. कुमार
जोधपुर। लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से देशी-अंग्रेजी और हथकड़ी शराब बेच रहे तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेचने को रखी शराब जब्त की।
महामंदिर थाने के एएसआई देवाराम ने महामंदिर रेलवे स्टेशन के पीछे हथकड़ी शराब बेचने की फिराक में घूम रही चुकली पत्नी मोतीराम सांसी को गिरफ्तार कर 5 लीटर और थाने के एएसआई मीठालाल ने इसी क्षेत्र में हथकड़ी शराब बेच रही प्रियंका पत्नी भीकाराम सांसी को गिरफ्तार कर बेचने को रखी पांच लीटर हथकड़ी शराब जब्त की। रातानाडा थाने के एसआई बुद्धाराम ने सांसी बस्ती में मेघाराम पुत्र भींयाराम सांसी को गिरफ्तार कर बेचने को रखी पांच लीटर हथकड़ी शराब जब्त की।