कोरोना कहर: 22 नए पॉजिटिव के साथ संख्या पहुंची 528 पर

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। दुनिया भर में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस जोधपुर शहर में भी तेजी से पैर पसार चुका है। शुक्रवार सुबह फिर यहां पर 22 संक्रमित पाए गए है। इनकी संख्या बढक़र अब 528 हो गई है। जो प्रशासन के साथ राज्य सरकार के लिए भी चिंता का सबब बनती जा रही है। दो दिनों में 106 नए केस आ चुके है।
एम्स अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एम्स में 223 सैंपलों की जांच में 21 पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में एक नया पॉजिटिव केस मिला। आज महामंदिर में मिले एक मरीज को छोड़ शेष सभी भीतरी शहर के है। इनमें से 13 महिलाएं व 9 पुरुष है। जिला कलेक्टर प्रकाशराज पुरोहित का कहना है कि शहर में कराए जा रहे रैंडम सर्वे के तहत बड़ी संख्या में लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। इस कारण नए संक्रमित लोगों का पता तेजी से चल रहा है।
14 दिन में आंकड़ा पहुंचा आंकड़ा:  शहर में महज 14 दिन के अंतराल में कोरोना संक्रमित 100 से बढक़र 528 हो चुके है। कोरोना से भयानक हो रहे हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले 100 से 400 मरीजों तक पहुंचने में केवल 13 दिन लगे। शहर में 15 अप्रेल को 100, 19 अप्रेल को 200 व 23 अप्रेल को रोगियों का आंकड़ा 300 पार पहुंच गया था। यहां से 400 तक पहुंचने में भी मात्र 5 दिन लगे। जबकि महज दो दिन में ही पांच सौ के पार जा पहुंचा है। कोरोना संक्रमण से पहली मौत 8 अप्रेल को हुई थी। इसके बाद बीस दिन में 7 लोग अपनी जान गवां बैठे है।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button