केयर सेन्टर में रह रहे लोगों ने व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। जिला प्रशासन द्वारा कुड़ी भगतासनी सेक्टर 14 के फ्लेटों में 18 अप्रैल से स्थापित कोविड-19 केयर सेन्टर में वर्तमान में 1087 संदिग्ध संक्रमित व्यक्तियों को रखा गया है। यहां रह रहे लोगों ने बुधवार को मौके पर बातचीत में यहां की व्यवस्थाओं पर पूरी तरह संतोष जाहिर किया व व्यवस्थाओं को ठीक बताया। केयर सेन्टर पर अनेक लोगो से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि यहां पर हमें समय पर चाय, नाश्ता दोनों समय भोजन मिल रहा है। नियमित मेडिकल सुविधा भी मिल रही है। हवादार जगह है। यहां पर आयुर्वेद का काढा भी पिलाया गया है। कभी भी मेडिकल सुविधा की जरूरत हो तो मिल जाती है। बाहर से कोई सामान मंगवाते तो मंगवा दिया जाता है। घोड़ों का चौक के श्याम मेघवाल ने, सुन्दरलाल भाटी, दीपक भाटी सहित अनेक लोगों से बातचीत में व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। बताया कि कोई समस्या हो तो कन्ट्रोल रूम में बताते तो समाधान हो जाता है। उन्होंने बताया कि पेयजल के लिए प्रत्येक फ्लेट में पानी की मटकी दी हुई है। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सराहा।क्वॉरेंटीन सेल प्रभारी व आयुर्वेद विश्ववि़द्यालय के कुलसचिव अरूण पुरोहित व सहायक प्रभारी व सचिव जोधपुर डिस्कॉम मुकेश चौधरी ने बताया कि यहां 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित है, आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सेन्ट्रल कंट्रोल रूम है, जिसमें 20-20 लोगो से प्रतिदिन फोन करके बात करते है। सभी फ्लैट में अन्दर अलग से शैचालय, बालकनी, पंखे, बेड, तकिया, बाल्टी, मग व पानी की मटकी व साबुन की व्यवस्था दे रहे है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय से दो प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर विजिट करते व मॉटिवेशन के बारे में जानकारी देते है। उनको आयुर्वेद काढा पिलाते है। नियमित नगर निगम द्वारा सेनेटाइज करते है। इनके नियमित मेडिकल चेकअप की भी व्यवस्था है। इनके द्वारा बाहर से सामान मंगवाने की मांग पर सुविधा उपलब्ध कराते है। पुरोहित व मुकेश चौधरी नियमित रूप से व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखते है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button