रेलवे लेखा कार्यालय व कॉलोनियों को किया सेनिटाइज
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिये विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों व रेलवे आवासीय कॉलोनियों को लगातार सेनेटाइज किया जा रहा है तथा रेल कर्मियों व उनके परिजनों को नि:शुल्क मास्क वितरित किए जा रहे हैं। आज इसी कड़ी में रेलवे लेखा कार्यालय में नियमित वेतन पारित करने के लिए आए कर्मचारियों की मांग पर मण्डल वित्त प्रबंधक कार्यालय तथा बाद में रेलवे डीएस कॉलोनी, मेडिकल कॉलोनी, वर्कशाप कॉलोनी में सोडियम हाइपोक्लोराइड का स्प्रे किया गया। मण्डल सचिव अजय शर्मा व मण्डल अध्यक्ष धर्मेश जोशी ने सहायक मण्डल वित्त प्रबंधक विजय सिंह मीणा व अनिल पुरोहित को मास्क सौंपे तथा बाद में सभी रेल कर्मियों को मास्क वितरित किए।संघ के सचिव अजय शर्मा व अध्यक्ष धर्मेश जोशी ने बताया कि पूरे मण्डल में रेल कर्मियों के स्वास्थ्य के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें जोधपुर मण्डल के सभी रेलवे स्टेशनों, सभी ट्रेकमैन को उनकी गैंग के माध्यम से तथा समदड़ी, बाड़मेर, लूनी, मेड़ता रोड़, जैसलमेर व फुलेरा सहित पूरे मण्डल में संघ की शाखाओं के माध्यम से सेनिटाइज किया जा रहा है तथा मास्क बांटे जा रहे हैं। सेनिटाइज में मानसिंह गुर्जर, भरत जोशी, धर्मेन्द्र सिंह, जोन कुमार, करन जोशी, दीपक, संतोष कुमार, विजय भाटी, पी पी राव, राजेश शर्मा, सुल्तान मीणा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।