पुलिस पर की फायरिंग
- क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। जिले की ग्रामीण पुलिस की तरफ से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है। लॉकडाउन के बावजूद जिले के ग्रामीण एरिया में तस्करी बढऩे पर पुलिस ने अधीक्षक ने संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश जारी कर रखे है। सोमवार रात को तस्करों को रोकने के दौरान फायरिंग हुई। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर शीशे फोड़ दिए। इस बारे में हत्या प्रयास व सरकारी काम में बाधा डाले जाने का केस दर्ज किया गया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल बाहरठ ने बताया कि जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण में तैनात हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार पुत्र जीवणराम जाट की तरफ से बिलाड़ा थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 27 अप्रैल की रात्रि को रावर निवासी वांछित अपराधी जोगाराम पुत्र भीयाराम विश्नोई के के घर पर होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस द्वारा दबिश पर आरोपी जोगाराम विश्नोई और उसके साथी राजूराम पुत्र बाबूलाल विश्नोई ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से पुलिस फायरिंग की। साथ ही पथराव कर जीप के कांच फोड़ डाले। बाद में दोनों बदमाश फरार हो गए। अब उनकी तलाश की जा रही है।