कोरोना से जंग जीतने के बाद 7 लोगों को मिली छुट्टी

  • कलेक्टर ने उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की दी शुभकामनाएं 
सेवा भारती समाचार
जयपुर। कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के बाद बीकानेर में स्वस्थ हुए 7 लोगों को मंगलवार को क्वारेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया।   इस अवसर पर बीकानेर में जिला कलेक्टर  कुमार पाल गौतम स्वयं इन लोगों को विदाई देने के लिए पहुंचे।
गौतम ने इन लोगों को उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामना संदेश देते हुए अगले 14 दिनों तक अपने घरों में आइसोलेशन में बने रहने की बात कही। गौतम ने कहा कि कोरोना से संक्रमण खत्म करने में दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प शक्ति बहुत जरूरी है । स्वस्थ हो चुके सभी लोग अन्य संक्रमितों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मिसाल साबित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि स्वस्थ हुए लोग घरों में आइसोलेशन की सीमा पूरा करने के बाद अन्य लोगों को कोरोनावायरस  से बचाव के लिए प्रेरित करेंगे। गौतम ने कहा कि हमें लोगों को यह समझाना है कि वह इस बीमारी से डरेे नहीं बल्कि लक्षणों की जानकारी मिलतेे ही चिकित्सक से परामर्श लें और अपनी जांच करवाएं। गौतम ने कहा कि समय पर इलाज हो जाने से इस बीमारी की गंभीरता से बचा जा  सकता है। जिला कलेक्टर ने कहा कि आप लोग 1 महीने से भी ज्यादा समय तक अपने घर वालों से दूर रहे हैं लेकिन जिस गंभीरता के साथ आपने डॉक्टरोंं का सहयोग  किया वह सराहनीय है। अगले कुछ दिन तक आप सभी अपनेेे प्रिय जनों से अलग रहें और उन्हें सुरक्षित बनाए रखें। गौतम ने इन सभी से चिकित्सकीय परामर्श की पूर्ण अनुपालना करते हुए घरों में बने रहने की अपील की।
जिला कलेक्टर श्री गौतम ने मरीजों से पूछा कि  क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ा। इस पर सभी लोगों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि उन्हें यहां रहते हुए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई । डॉक्टरों और नसिर्ंग स्टाफ ने उनकी  सेहत के साथ-साथ  हर सुविधा का ध्यान रखा है।
पीबीएम अस्पताल में उपचार के बाद इन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से लेकर अब तक (14 दिन) इन्हें राजकीय क्वॉरेंटाइन में रखा गया था । इसके बाद इनका दोबारा सैंपल लेकर जांच किए जाने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव होने पर इन्हें यहां से डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर के साथ  प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ.एस एस राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी एल मीणा उपस्थित थे। मंगलवार को  जिन 7 लोगों को घर जाने की छुट्टी दी गई है, इनमें से 5 स्थानीय नागरिक हैं जबकि दो लोग राज्य से बाहर के होने के कारण राजकीय क्वारेंटाइन में ही रखा गया है। गौरतलब है कि बीकानेर में कोरोना संक्रमण के 37 मामले आए थे जिनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि 36 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button