हाईकोर्ट ने जयपुर, जोधपुर और कोटा निगमों के चुनाव 31 अगस्त तक टाले
सेवा भारती समाचार
जयपुर। पूरे देश में इस वक्त वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर है। ऐसे में ज्यादातार जगहों पर लॉकडाउन की स्थिति है। लोगों को घरों में रहने और मास्क का उपयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है। ऐसे में सभी तरह के आयोजनों, राजनैतिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। कोर्ट में भी जरूरी मामलों की सुनवाई की जा रही है। मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट में जयपुर, जोधपुर और कोटा में निगम चुनाव से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। सीजे इंद्रजीत महान्ति की खंडपीठ ने राज्य निर्वाचन आयोग के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए तीनों जिलों के 6 नगर निगमों में चुनाव 31 अगस्त तक टाल दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी के चलते समयावधि बढ़ाने की गुहार की थी।