परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम मंगल मयी पूर्णाहुति के साथ संपन्न
सेवा भारती समाचार
जोधपुर | परशुराम जन्मोत्सव समिति जोधपुर द्वारा आयोजित जन्मोत्सव सप्ताह के सभी कार्यक्रम आज मंगलवार को मंत्रो की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुए समिति के *गणेश पालीवाल और लवजीत पारीक* ने संयुक्त रूप से बताया कि समिति के तत्वावधान मे शहर मे कई ब्राह्मण घटकों द्वारा पूजन का कार्यक्रम परशुराम जी के जन्मोत्सव से चल रहा था जो कि आज आरती ओर यज्ञ के साथ पूर्ण हुआ *ई.बंशीधर पुरोहित* ने बताया कि सभी बन्धुओ ने लोक डाउन के नियमो का पालन करते हुवे जन्मोत्सव को अपने घर मे रहते हुए बड़ी शालीनता से मनाया पूजन में पूरे विश्व मे शांति हो, सभी निरोगी हो, कोरोना मुक्त हो विश्व की मंगलमयी प्रार्थना की गई, विप्र फाउंडेशन के *प्रदेश सचिव जितेंद्र गौड़* ने बताया कि वर्तमान की इस भयंकर महामारी से बचने के लिए हमे पुनः अपने संस्कृति की ओर चलना पड़ेगा, जिसके अंतर्गत अपने आध्यात्मिक बल और तेज़ को उन्नत बनाये ओर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग और प्राणायाम करें जिससे हम इस महामारी से सुदृढ़ रूप से बचाव हो सके *VCCI के अध्यक्ष नवीन जोशी* ने बताया
आज शंकराचार्य जयंती पर 1 करोड़ मंत्रो की पूर्णाहुति हुई और कहा कि आदि शंकराचार्य ने सम्पूर्ण भारत वर्ष की एकता सूत्र में पिरोने के लिए 4 दिशाओं में 4 मठ की स्थापना कीजो आज भी हमारी पौराणिकता ओर आध्यात्मिक परम्परा के सर्वोच प्रतीक है आरोग्य सिद्धि दिवस के कार्यक्रम प्रभारी *डॉ रवि शर्मा* ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा दुर्गा सप्तसती के महामारी नाशक मंत्र का सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक करोड़ से अधिक मंत्रो का जाप किया गया और जरूरत मंद 1लाख लोगो को एक माह के भोजन की सामग्री वितरण करने का संकल्प लिया गया ओर बताया की 3 दिवसीय कार्यक्रम मे vcci टीम ओर फाउंडेशन के पूरे प्रदेश टीम का सहयोग रहा