लॉक डाउन में तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।

जोधपुर। शहर की बनाड़ पुलिस ने रविवार रात को लॉक डाउन एरिया में तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया।  सोमवार को बनाड़ थाने के हैड कांस्टेबल पप्पाराम ने बताया कि गश्त के समय गट्टानी अस्पताल के पास पहुंचे तो वहां इसी क्षेत्र में रहने वाले सागरराम पुत्र सियाराम भील धारदार तलवार लेकर दहशत फैला रहा था। आरोपी को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर तलवार जब्त की।

  • करंट लगाकर कर गौवंश को मारने का आरोप
    जोधपुर। निकटवर्ती फलोदी तहसील के सांवरिज गांव में एक गौवंश को करंट देकर मारने का आरोप मालिक ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
    फलोदी पुलिस ने बताया कि होपारड़ी निवासी हनिफ पुत्र कायमदीन ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि सिकंदर पुत्र कमाल खां और उसके दो तीन साथियों ने सांवरीज गांव में घूम रही उसकी गाय को रोक कर उसको बिजली का करंट देकर प्रताडि़त किया जिससे उसकी गाय की मौत हो गई। पुलिस ने पशु क्रू रता अधिनियम में यह केस दर्ज किया। अनुसंधान किया जा रहा है।
  • कोरोना वारियर्स से मारपीट, केस दर्ज
    जोधपुर। कोविड- 19 सर्वे टीम के साथ मारपीट और दुव्र्यवहार करने का मुकदमा टीम के एक सदस्य ने रविवार को मंडोर थाने में दर्ज करवाया।
    मंडोर पुलिस ने बताया कि कोविड- 19 सर्वे टीम में तैनात तकनीकी शिक्षण निदेशालय के लिपिक दौलत सिंह पुत्र मग सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 26 अप्रेल को वह गली नम्बर 3 चाणक्य नगर क्षेत्र में टीम के साथ सर्वे कर रहे थे। तब इसी क्षेत्र में रहने वाले नीरज पंवार पुत्र लाभचंद पंवार बिना मास्क पहने टीम के सामने आया और टोकने पर उसने कोराना वारियर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया और टीम के साथ सदस्यों के साथ मारपीट की गई।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button