संक्रमित मृतकों का विपरीत परिस्थितियों में ये कर्मवीर कर रहे शव डिस्पोजल

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। विश्वभर में महामारी का रूप ले चुके कोरोना संक्रमण को लेकर इतना अधिक डर होता है कि कोई भी कोरोना मरीज के नजदीक नहीं जाना चाहता, इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नगर निगम कर्मचारी कोरोना मरीज की मृत्यु होने पर शव का डिस्पोजल कर रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु होने के बाद शव के डिस्पोजल के समय कोई भी परिजन मौजूद नहीं रहता, निगम के कर्मचारी ही कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जोधपुर में अब तक कोरोना से पांच लोगों की मृत्यु हुई है और इन सभी के शव का निगम के कर्मचारियों ने विधिवत रूप से डिस्पोजल किया है।
नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि निगम के कर्मचारी कोरोना वॉरियर्स के रूप में पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां नगर निगम के कर्मचारी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का कार्य प्रतिदिन कर रहे हैं, वहीं शहर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर की सफाई, हाउस कीपिंग व्यवस्था संभाल रहे हैं। निगम आयुक्त ओला ने बताया कि जब किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो जाती है तो शव का डिस्पोजल भी निगम के कर्मचारी कर रहे हैं। ओला ने बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक महेश चांवरिया और उनकी टीम के सदस्य श्याम लाल, भोमराज, रामपाल, हरिराम, पुनाराम कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार शव का डिस्पोजल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से मृतक के शव को त्रिस्तरीय लेयर के कवर में पैक कर नगर निगम कर्मचारियों को सौंपा जाता है। निगम के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर शव का निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार डिस्पोजल करते हैं। शव के अंतिम संस्कार करने के बाद निगम के कर्मचारी पीपीई किट का नियमानुसार डिस्पोजल करते हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button