पुलिस कप्तान यादव जोधपुर पहुंचे: कफ्र्यूग्रस्त इलाकों का दौरा
- ड्यूटी कर रहे जवानों की हौँसला अफजाई की
क्राइम रिपोर्टर एस. कुमार
जोधपुर। प्रदेश के पुलिस कप्तान भूपेंद्र यादव मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। पुलिस के आलाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वे आज शहर में कफ्र्यूग्रस्त इलाकों का दौरा करने के साथ पुलिस अधिकारियों से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर फीडबैक भी लिया। कानून व्यवस्था को भी जांचा। कफ्र्यूग्रस्त इलाकों में ड्यूटी कर रहे जवानों की हौंसला अफजाई के साथ उनसे बातचीत भी की।
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण का असर प्रदेश के जोधपुर शहर में भी फेल रखा है। कमिश्ररेट के सात पुलिस थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू चल रहा है। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत के साथ पुलिस सख्ती से पालन भी करवा रही है। इन्हीं कफ्र्यूग्रस्त इलाकों का दौरा करने और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पुलिस के मुखिया ( महानिदेशक )भूपेंद्र यादव मंगलवार दोपहर में जोधपुर प्रवास पर आए।
वे पहले कमिश्ररेट पहुंचे जहां पर पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार, डीसीपी (पूर्व) धर्मेंद्र सिंह यादव, डीसीपी (पश्चिम) प्रीतिचंद्रा ने उनकी अगवानी क ी। कमिश्नरेट कार्यालय पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण और कानून व्यवस्था के साथ चर्चा की। कफ्र्यूग्रस्त इलाकों के बारे में जाना। फिर वे सोजतीगेट चौकी पर पहुंचे जहां से नागौरी गेट इलाके में कफ्र्यूग्रस्त एरिया में पहुंचे। ड्यूूटी कर रहे जवानों की हौंसला अफजाई करने के साथ पूर्ण निष्ठा से कार्य करने को कहा। दौरा करने के दौरान पुलिस की आलाधिकारी भी मौजूद रहे। वे उन्हें भीतरी शहर के बारे देते रहे। पुलिस की तरफ से कफ्र्यू पालन और व्यवस्थाओं पर डीजीपी यादव ने संतोष जताया।