घर की छत से गिरने पर प्रौढ़ की मौत
क्राइम रिपोर्टर सतीश कुमार
जोधपुर। जिले के ओसियां तहसील स्थित हरिपुरा गांव में घर की छत से गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सोमवार को ओसियां पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भोम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी। इमसें बताया कि रात्रि के समय उसके पिता 50 साल के लक्ष्मण सिंह घर की छत पर बैठे थे। तब चक्कर आने से वो संतुलन बिगडऩे के कारण गिरकर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया।